Ranchi: सरला बिरला विश्वविद्यालय के सत्र 2021-22 में विभिन्न संकायों एवं विभागों के 198 छात्रों का प्लेसमेंट हुआ. इसके लिए 210 छात्रों ने अप्लाई किया था. 210 छात्रों में से 198 यानी 95 फीसदी छात्रों का विभिन्न नामचीन कंपनियों में कैंपस प्लेसमेंट हुआ है. विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट डीन हरी बाबू शुक्ला ने बताया कि सभी चयनित छात्रों का सेलेक्शन नामचीन कंपनियों ने अच्छे पैकेज पर किया है. इसमें सर्वाधिक पैकेज 9.5 लाख रुपए का था. औसत की बात करें तो ये करीब 4 लाख रूपये सालाना का रहा. इसे भी पढ़ें-Lagatar">https://lagatar.in/lagatar-exclusive-dhanbad-police-encounter-case-beur-jails-strings-attached-were-horrifying-plans/">Lagatar
Exclusive: धनबाद पुलिस एनकाउंटर मामला: बेउर जेल से जुड़े तार, खौफनाक थे मंसूबे
फुटबॉल संघ रेफरी परीक्षा का परिणाम घोषित, 7 को मिली सफलता
Exclusive: धनबाद पुलिस एनकाउंटर मामला: बेउर जेल से जुड़े तार, खौफनाक थे मंसूबे
कॉरपोरेट की आवश्यता के अनुरूप तैयारी
ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट डीन हरी बाबू शुक्ला ने बताया कि सरला बिरला विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के छात्रों को कारपोरेट की आवश्यकता के अनुसार तैयारियां कराई जाती है. इसी का परिणाम है कि छात्रों को सफलता मिल रही है. एमबीए, बीटेक सीएसई, बीटेक मैकेनिकल, बीटेक ईसीई, बीबीए, बीकॉम, बीबीए कैपिटल मार्केट, बीए इंग्लिश, डिप्लोमा मैकेनिकल, डिप्लोमा सिविल, डिप्लोमा इलेक्ट्रिकल के छात्रों का प्लेसमेंट शत प्रतिशत रहा.प्रतिष्ठित कंपनियों ने किया चयन
देश की प्रतिष्ठित कम्पनियां जैसे- टीसीएस, विप्रो, एचसीएल, अर्नेस्ट एंड यंग, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल, कोटक सिक्योरिटी, फ्यूचरेंसा टेक्नोलॉजी, एंडप्रो एबी, मैप माय इंडिया, कोलाबीरा, आदित्य बिरला फैशन एंड रिटेल (पैंटालूंस), सनस्टॉन एडवर्सिटी, कैशफोर मैक्स क्रेडिट, एक्स्ट्रा मार्क्स, वी कैप मनी, मोतीलाल ओसवाल, एचडीएफसी लाइफ, बीएफसीएल इत्यादि कंपनियों ने एसबीयू के छात्रों को प्लेसमेंट दिया है. इसे भी पढ़ें-जिला">https://lagatar.in/district-football-association-referee-exam-result-declared-7-got-success/">जिलाफुटबॉल संघ रेफरी परीक्षा का परिणाम घोषित, 7 को मिली सफलता
Leave a Comment