Search

 
 
 

Ranchi : लेवी के पैसों से हथियार खरीदने की थी तैयारी, NIA ने छठे आरोपी को बनाया चार्जशीटेड

Ranchi : एनआईए ने प्रतिबंधित संगठन सीपीआई (माओवादी) के मगध जोन में संगठन को दोबारा सक्रिय करने और लेवी के जरिए आर्थिक संसाधन जुटाने के मामले में एक और बड़ी कार्रवाई की है. एजेंसी ने रांची स्थित विशेष एनआईए अदालत में मामले के छठे आरोपी चंदन कुमार के खिलाफ तीसरी पूरक चार्जशीट दाखिल की है.
 
झारखंड की खबरें

Ranchi : एनआईए ने प्रतिबंधित संगठन सीपीआई (माओवादी) के मगध जोन में संगठन को दोबारा सक्रिय करने और लेवी के जरिए आर्थिक संसाधन जुटाने के मामले में एक और बड़ी कार्रवाई की है. एजेंसी ने रांची स्थित विशेष एनआईए अदालत में मामले के छठे आरोपी चंदन कुमार के खिलाफ तीसरी पूरक चार्जशीट दाखिल की है.


एनआईए के अनुसार, चंदन कुमार पर संगठन के लिए ठेकेदारों से लेवी वसूलने, आर्थिक संसाधन जुटाने और पुराने माओवादी कैडरों को दोबारा सक्रिय कर संगठन का नेटवर्क मजबूत करने की साजिश में शामिल रहने का आरोप है.


जांच एजेंसी ने बताया कि यह मामला वर्ष 2021 में दर्ज किया गया था. जांच के दौरान ऐसे साक्ष्य मिले कि माओवादी संगठन बिहार-झारखंड के मगध क्षेत्र में अपनी कमजोर पड़ चुकी पकड़ को फिर से मजबूत करने की कोशिश कर रहा था. इसी आधार पर एजेंसी ने मामले की विस्तृत जांच शुरू की.


एनआईए के मुताबिक, चंदन कुमार को जनवरी 2026 में मुंबई से गिरफ्तार किया गया था. जांच के दौरान मिले इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और अन्य दस्तावेजों के आधार पर उसके संगठन के लिए फंड जुटाने और माओवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने में कथित तौर पर शामिल होने के प्रमाण मिले हैं.


जांच में यह भी सामने आया है कि लेवी के जरिए जुटाई गई रकम का इस्तेमाल हथियार, गोला-बारूद और अन्य संसाधनों की खरीद के लिए किए जाने की योजना थी. एजेंसी इस पूरे वित्तीय नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है.


एनआईए के अनुसार, इस मामले में पहले भी कई आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है. ताजा पूरक चार्जशीट के साथ चंदन कुमार का नाम भी आरोपियों की सूची में शामिल कर लिया गया है. मामले की आगे की जांच जारी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही