Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः साईं नाथ विवि में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कार्यक्रम

Ranchi: सोमवार को साईं नाथ विश्वविद्यालय रांची के एग्रीकल्चर विभाग के द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में पर्यावरण दिवस पर वृहद रूप से पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय के कुलपति- प्रोफेसर डॉ एसपी अग्रवाल द्वारा पौधारोपण कर किया गया. इस अवसर पर 150 से अधिक विभिन्न फलदार एवं इमारती लकडियों से संबंधित पौधे लगाए गए. साथ ही विश्वविद्यालय के एग्रीकल्चर के विद्यार्थियों ने ’’उन्नत भारत अभियान’’ के तहत् ग्राम- कुल्ही एवं विश्वविद्यालय के आस-पास के क्षेत्रों में जलाशयों की साफ-सफाई कर प्लास्टिक मुक्त किया. साथ ही ग्रामवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया. विद्यार्थियों ने विश्व पर्यावरण दिवस की थीम- Beat Plastic Pollution  पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से  आस-पास के ग्रामों में रहने वाले लोगों को जागरूक किया. इसे पढ़ें- 1929">https://lagatar.in/ranchi-had-194-reservoirs-in-1929-only-67-left/">1929

में रांची में थे 194 जलाशय, बचे महज 67
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के बहुउद्देश्यीय हॉल में कुलपति एसपी अग्रवाल ने वैश्विक जागरूकता बढ़ाने और पर्यावरणीय कार्रवाई को बढ़ावा देने में विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व के बारे में बताया. कुलपति ने कहा कि मनुष्य के अस्तित्व के लिए पर्यावरण आवश्यक है. अंत में छात्र-छात्राओं के बीच निबंध लेखन एवं पोस्टर मेकिंग का आयोजन किया गया. इसमें  कृषि विभाग की विभागाध्यक्ष- डॉ भाग्यश्री सिंह, प्राध्यापक- डॉ कुन्दन विक्रांत, प्रो. प्रज्ञा भारती, प्रो. निशि, प्रो. नेहा रानी, प्रो. धर्मेन्द्र कुमार, प्रो. प्रीति कुमारी, प्रो. वीणा आदि की भी सराहनीय भूमिका रही. इसे भी पढ़ें- झारखंड">https://lagatar.in/cobra-snake-found-in-the-new-premises-of-jharkhand-high-court-sarpamitra-rescued-and-left-it-in-the-forest/">झारखंड

हाईकोर्ट के नये परिसर में निकला कोबरा सांप, सर्पमित्र ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही