Search

 
 
 

Ranchi : PNG गैस पाइपलाइन कार्य में तेजी, 5-6 माह में 1 लाख घरों तक आपूर्ति का लक्ष्य

फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) की पेट्रोलियम एवं एक्सप्लोसिव उप समिति की बैठक शुक्रवार को चैंबर भवन में आयोजित हुई. बैठक में गेल इंडिया लिमिटेड, रांची के डीजीएम (सीजीडी) प्रशांत कुमार सिंह, कमर्शियल हेड मैनेजर देव प्रकाश समेत गेल की पूरी टीम उपस्थित रही.
 

Ranchi : फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) की पेट्रोलियम एवं एक्सप्लोसिव उप समिति की बैठक शुक्रवार को चैंबर भवन में आयोजित हुई. बैठक में गेल इंडिया लिमिटेड, रांची के डीजीएम (सीजीडी) प्रशांत कुमार सिंह, कमर्शियल हेड मैनेजर देव प्रकाश समेत गेल की पूरी टीम उपस्थित रही.

 

बैठक के दौरान चैंबर पदाधिकारियों ने रांची एवं आसपास के क्षेत्रों में पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) पाइपलाइन बिछाने के कार्य में तेजी लाने की मांग की. इस पर गेल अधिकारियों ने बताया कि स्टेशन रोड, बरियातू रोड, पीपी कंपाउंड और सिरम टोली चौक क्षेत्रों में पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूरा किया जा चुका है.

 

चैंबर की ओर से होटल व्यवसायियों और बहुमंजिला इमारतों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया. जवाब में गेल अधिकारियों ने कहा कि कार्य में तेजी लाने के लिए अतिरिक्त वेंडरों की नियुक्ति की जा रही है. साथ ही अगले 5 से 6 महीनों के भीतर लगभग 1 लाख घरों तक पीएनजी गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

 

बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि पीएनजी गैस, कमर्शियल उपयोग के लिए एलपीजी की तुलना में करीब 30 से 40 प्रतिशत तक सस्ती होगी, जबकि घरेलू उपयोग में 8 से 10 प्रतिशत तक बचत संभव है. 

 

होटल एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों से कहा गया कि जिन क्षेत्रों में पाइपलाइन बिछ चुकी है, वे जल्द आवेदन करें ताकि उन्हें शीघ्र कनेक्शन उपलब्ध कराया जा सके. होटल एवं उद्योगों के लिए कमर्शियल पीएनजी कनेक्शन के लिए गेल इंडिया की ओर से संपर्क नंबर 9031622781 जारी किया गया.

 

बैठक में चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, सह सचिव नवजोत अलंग, सह सचिव रोहित पोद्दार, उप समिति चेयरमैन जसविंदर सिंह सहित दलजीत सिंह, संदीप मिश्रा, रवि रंजन कुमार, संदीप दास, उत्तम कुमार मिश्रा, त्रिलोचन सिंह, अरविंदर सिंह खुराना, प्रमोद चौधरी एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही