Search

 
 
 

दुर्गापूजा को लेकर रांची पुलिस अलर्ट, उपद्रवियों से निपटने के लिए मॉक ड्रिल

 
Ranchi: दुर्गापूजा को लेकर गुरुवार को कांके रोड स्थित पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. सिटी एसपी राजकुमार मेहता के निर्देश पर असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए मॉक ड्रिल हुआ. सिटी एसपी ने कहा कि जिले में शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है. असामाजिक तत्वों के द्वारा त्योहारों में माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया गया तो, ऐसे असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है. इसे पढ़ें- रघुवर">https://lagatar.in/raghuvar-das-is-a-skilled-politician-and-a-better-administrator-manish-jaiswal/">रघुवर

दास कुशल राजनेता के साथ बेहतर प्रशासक : मनीष जायसवाल

आंसू गैस छोड़े और हवाई फायरिंग भी की

इस दौरान पुलिस ने तथाकथित असामाजिक तत्वों के हुड़दंग को रोकने के लिए सबसे पहले उन्हें समझाने का प्रयास किया. उसके बाद हुड़दंग कर रहे लोगों पर पानी की बौछार कर अभ्यास को आगे बढ़ाया गया. पुलिस ने इस दौरान आंसू गैस छोड़े और हवाई फायरिंग भी की. अंत में पुलिस ने हुड़दंग कर रहे लोगों पर लाठियां भी बरसाईं, जिसके बाद हुड़दंग कर रहे असामाजिक तत्व वहां से भागे. इसे भी पढ़ें- पूर्व">https://lagatar.in/raja-peter-accused-of-murder-of-former-minister-ramesh-singh-munda-did-not-get-bail-nia-court-rejected-the-petition/">पूर्व

मंत्री रमेश सिंह मुंडा की हत्या के आरोपी राजा पीटर को नहीं मिली बेल, NIA कोर्ट ने खारिज की याचिका
सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि दुर्गापूजा शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हो, इसे लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सजग है. सभी थाना क्षेत्रों के संवेदनशील इलाकों को चिह्नित कर वहां विशेष रूप से सुरक्षा दी गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही