Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जुमे की नमाज को लेकर रांची पुलिस अलर्ट, चप्पे- चप्पे पर पुलिस बल तैनात

Advertisement
Advertisement
  Ranchi : 10 जून को मेन रोड में हुई हिंसा के बाद रांची पुलिस अलर्ट मोड में है. 17 जून को होने वाले जुमे की नमाज को लेकर रांची पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है. जिसको लेकर जगह-जगह पर बैरिकेडिंग और पुलिस बल की तैनाती की गई है. जिन इलाकों में बैरिकेडिंग लगायी गयी है. उनमें एकरा मस्जिद चौक, मल्लाह टोली, उर्दू लाइब्रेरी, बड़ा तालाब आदि इलाका शामिल है.इसके अलावा कर्बला चौक और रतन टॉकिज के पास भी बैरिकेडिंग किया गया है. पढ़ें - विरंची">https://lagatar.in/viranchi-narayan-attacked-the-government-said-government-is-breaking-the-morale-of-ssp-and-police-force-for-muslim-appeasement/">विरंची

नारायण ने सरकार पर किया हमला, कहा- मुस्लिम तुष्टिकरण के लिए SSP और पुलिस बल का मनोबल तोड़ रही सरकार
इसे भी पढ़ें - कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-decomposed-body-recovered-from-forest-police-detained-many-people-including-factory-manager/">कोडरमा

: जंगल से सड़ा-गला शव बरामद, पुलिस ने फैक्ट्री प्रबंधक सहित कई लोगों को हिरासत में लिया

बरती जा रही है विशेष सतर्कता

17 जून को जुमे की नमाज के बाद किसी भी तरह का माहौल खराब ना हो, और ना ही कोई हिंसा हो इसको लेकर रांची पुलिस पूरी तरह से सतर्कता बरत रही है. पुलिस ने सभी संवेदनशील स्थानों की घेराबंदी कर दी गई है. आने जाने वाले हर शख्स पर नजर रखी जा रही है. खासकर रांची के डोरंडा, लोअर बाजार, डेली मार्केट, हिंदपीढ़ी और कोतवाली इलाके में विशेष सतर्कता बरती जा रही है. इसे भी पढ़ें - अग्निपथ">https://lagatar.in/agneepath-scheme-furious-demonstration-in-bihar-train-set-on-fire-sabotage-in-booking-office/">अग्निपथ

योजना : बिहार में उग्र प्रदर्शन, ट्रेन को किया आग के हवाले, बुकिंग ऑफिस में की तोड़फोड़

डीआईजी और एसएसपी ने की जवानों की ब्रीफिंग

जुमा को लेकर रांची  डीआईजी अनीश गुप्ता, एसएसपी सुरेन्द्र कुमार झा, सिटी एसपी अंशुमन कुमार पुलिस लाइन में जवानों का ब्रीफिंग किए. इसके अलावा उपद्रवियों से निपटने के लिए मॉक ड्रील भी किया गया. इसे भी पढ़ें - सोनम">https://lagatar.in/sonam-kapoors-baby-shower-pregnancy-glow-was-seen-on-her-face/">सोनम

कपूर की हुई गोद भराई, चेहरे पर नजर आया प्रेग्नेंसी ग्लो, खास मेहमान लियो कल्याण भी हुए शामिल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही