Search

 
 
 

रांची : ब्राउन शुगर खरीद-बिक्री करते युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 
Ranchi : आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पूरे क्षेत्र में विधि-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए अवैध शराब, हथियार और मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. इसी दौरान एसएसपी चंदन सिन्हा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के भारत माता चौक के पास छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने नितिन कुमार गुप्ता नाम के युवक को गिरफ्तार किया. उसके पास से ब्राउन शुगर और 49 सौ रुपये समेत कई अन्य सामान बरामद किया गया. कई उसके साथी घट‌नास्थल से भागने में सफल रहे, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. इसे भी पढ़ें : जीतनराम">https://lagatar.in/jitan-ram-manjhis-taunt-pashupati-paras-is-not-a-true-soldier-of-nda-if-he-was/">जीतनराम

 मांझी का तंज, एनडीए के सच्चे सिपाही नहीं थे पशुपति पारस , अगर होते तो…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही