Search

Ranchi : पुलिस ने 5.65 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक को किया गिरफ्तार

Ranchi : पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सदर थाना क्षेत्र से एक युवक को 5.65 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से एक स्मार्टफोन और 400 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi : पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सदर थाना क्षेत्र से एक युवक को 5.65 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से एक स्मार्टफोन और 400 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं. 

इसे भी पढ़ें...

पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और पुलिस उपाधीक्षक सदर के नेतृत्व में गठित छापेमारी टीम ने गुप्त सूचना पर महुरम टोली स्थित रांची नर्सिंग होम के पीछे एलवेस्टर के घर के पास छापेमारी की. इस दौरान सुन्दर हेम्ब्रम को गिरफ्तार किया गया.

Uploaded Image

गिरफ्तार युवक

तलाशी के दौरान आरोपी की पैंट की जेब से सिल्वर फॉयल और प्लास्टिक पाउच में पैक कुल 5.65 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई. इसके अलावा एक मोटोरोला कंपनी का स्मार्टफोन और 400 रुपये नकद भी जब्त किए गए. इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही