Search

 
 
 

रांची : पत्नी की हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 
Ranchi : राजधानी के बुंडू थाना क्षेत्र डामारी गांव में शुक्रवार को अशोक महतो ने अपनी पत्नी सुनीता देवी की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी थी. आरोपी पति को रांची पुलिस ने आज रविवार को गिरफ्तार कर लिया है. बुंडू एसडीपीओ अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की है. इस मामले में आरोपी अशोक महतो के पिता का कहना है कि अशोक कुमार कुछ दिनों पहले मानसिक रूप से बीमार था. उसका रिनपास में इलाज भी हुआ है. (पढ़ें, कड़ाके">https://lagatar.in/amidst-the-bitter-cold-bharat-jodo-yatra-moves-towards-kurukshetra-rahul-will-perform-aarti-in-brahma-sarovar/">कड़ाके

की ठंड के बीच भारत जोड़ो यात्रा कुरुक्षेत्र की ओर बढ़ी, ब्रह्म सरोवर क्षेत्र में शाम में आरती करेंगे राहुल)

क्या है पूरा मामला

बता दें कि सुनीता देवी शुक्रवार को रात में एक भोज कार्यक्रम में गयी थी. वहां से घर लौटने में उसे थोड़ी देर हो गयी. इस बात को लेकर अशोक कुमार अपनी पत्नी से लड़ाई करने लगा. गुस्से में उसने घर पर रखे धारदार हथियार से पत्नी की हत्या कर दी. हत्या के बाद वह अपने दोनों बच्चों को घर पर छोड़कर फरार हो गया था. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थलपर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और आगे की जांच में जुट गयी थी. आरोपी मुर्गे बेचता है. इसे भी पढ़ें : मणिपुर">https://lagatar.in/good-news-came-from-manipur-43-militants-surrendered-with-arms-to-the-chief-minister/">मणिपुर

से आयी अच्छी खबर, 43 उग्रवादियों ने हथियारों के साथ मुख्यमंत्री के समक्ष आत्मसमर्पण किया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही