Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची पुलिस ने TSPC संगठन के सब जोनल कमांडर को किया गिरफ्तार

रांची पुलिस ने टीएसपीसी उग्रवादी संगठन के सब जोनल कमांडर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार उग्रवादी का नाम आदिल जफर उर्फ आदिल अंसारी है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : रांची पुलिस ने टीएसपीसी उग्रवादी संगठन के सब जोनल कमांडर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार उग्रवादी का नाम आदिल जफर उर्फ आदिल अंसारी है. गिरफ्तार उग्रवादी खलारी का रहने वाला है. गिरफ्तार उग्रवादी कई मामलों में फरार चल रहा था.

 

पुलिस को जानकारी मिली थी कि यह उग्रवादी लोहरदगा जिले में है. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की एक टीम बनाई गई. पुलिस की टीम जब लोहरदगा गई तो यह उग्रवादी भागने लगा जिसके क्रम में वह घायल हुआ.

 

घायल उग्रवादी को इलाज के लिए लोहरदगा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जिसके बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया. पुलिस ने उग्रवादी के पास से धमकी देने में प्रयुक्त कई मोबाइल, सिम और संगठन का पर्चा बरामद किया है.

 

पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार उग्रवादी ने बताया कि पहले वह कमांडर संजय उरांव के साथ काम करता था. वह रांची के खलारी, मैकलुस्कीगंज और बुढ़मू इलाके में सक्रिय था. रंगदारी नहीं देने पर फौजी कार्रवाई करने की धमकी देता था.

 

संजय उरांव के संगठन से निकलने के बाद यह रांची के बुढ़मू, खलारी इलाके का सब जोनल कमांडर बनाया गया. गिरफ्तार उग्रवादी इससे पहले कई वारदात को अंजाम दे चुका है. पुलिस ने मोबाइल, दो राउटर और संगठन का पर्चा बरामद किया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही