Search

 
 
 

दुर्गा पूजा में युवक की पीटकर हत्या करने वाले दो आरोपियों को रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार

 
Ranchi: दुर्गा पूजा के दौरान युवक की पीट-पीटकर हत्या करने वाले दो आरोपियों को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया है. एसएसपी चंदन के निर्देश पर सिटी एसपी राजकुमार मेहता के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए पंडरा ओपी क्षेत्र के विकास नगर के रहने वाले मंतोष कुमार और आयुष राज को गिरफ्तार किया है. गौरतलब है कि दुर्गा पूजा घूमने के दौरान हुए विवाद के बाद मारपीट में घायल युवक रोहित तिर्की की इलाज के दौरान मौत हो गई थी. सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सिटी एसपी में यह जानकारी दी. इसे भी पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/ranchi-dc-manjunath-bhajantri-inspected-the-collectorate-premises-and-gave-necessary-instructions/">रांची

डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने समाहरणालय परिसर का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश

क्या है मामला

बीते 11 अक्टूबर को रोहित दुर्गा पूजा घूमने के लिए गया हुआ था. पूजा के दौरान कुछ आपराधिक किस्म के युवकों से उसका विवाद हो गया. विवाद के बाद युवकों ने रोहित के साथ मारपीट की, मारपीट में रोहित बुरी तरह से जख्मी हो गया. रोहित को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लेकिन इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई थी. रोहित की हत्या से आक्रोशित परिजनों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर शव के साथ लालपुर चौक को जाम कर दिया था. इसे भी पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/ranchi-a-minor-girl-who-came-from-west-bengal-to-take-the-exam-was-molested-in-a-hotel/">रांची

: पश्चिम बंगाल से परीक्षा देने आयी नाबालिग छात्रा के साथ होटल में छेड़खानी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही