Search

 
 
 

रांची पुलिस ने दो अपराधियों को किया गिरफ्तार, जेल में बंद अपराधी के इशारे पर दवा कारोबारी से मांगी थी रंगदारी

 
Ranchi :  दवा कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में रांची पुलिस ने महिला सहित दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से तीन मोबाइल सहित कई सिम कार्ड भी बरामद हुए हैं.  एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की. गिरफ्तार अपराधियों में मांडर के कंदरी मोड़ निवासी नेहा सोनी उर्फ नेहा फारुकी (26 वर्षीय) और नामकुम के पंशोल फैक्ट्री रोड निवासी राज वर्मा (38 वर्षीय) शामिल है. पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि होटवार जेल में बंद आरोपी छोटू खान उर्फ तफजील खान के इशारे और सहमति से उसके सहयोगियों ने इस घटना को अंजाम दिया. (पढ़ें, होलपेक">https://lagatar.in/painful-death-of-two-youths-due-to-holepecs-grip-vandalized-by-angry-mob/">होलपेक

की चपेट में आने से दो युवक की दर्दनाक मौत, आक्रोशित भीड़ ने की तोड़फोड़)

आजाद हिंद फर्मा के मालिक से मांगी थी रंगदारी

सैनिक मार्केट में स्थित आजाद हिंद फर्मा के मालिक मो मिन्हाजुद्दीन ने बीते 12 अगस्त को हिंदपीढ़ी थाना में रंगदारी मांगी जाने की शिकायत दर्ज करायी थी. दर्ज शिकायत में उन्होंने बताया था कि उनके मोबाइल पर अज्ञात अपराधियों ने वाट्सअप के माध्यम से 25 लाख की रंगदारी मांगी. इतना ही नहीं रंगदारी ना देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गयी. इसकी सूचना सीनियर अधिकारियों को दी गयी. जिसके बाद रांची एसएसपी ने सिटी एसपी के नेतृत्व में एक टीम गठित की. गठित टीम ने साइबर सेल एवं टेक्निकल सेल की मदद से इस मामले का खुलासा किया और महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तारी कर लिया. इसे भी पढ़ें : बेरमो:">https://lagatar.in/bermo-ccl-worker-dies-due-to-high-wind/">बेरमो:

हाईवा की चपेट में आने से सीसीएल कर्मी की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही