Search

 
 
 

दुर्गा पूजा में सुरक्षा व्यवस्था पर रांची पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

Ranchi News: फ्लैग मार्च के इस दौरान पूजा पंडालों, संवेदनशील क्षेत्रों एवं विसर्जन जुलूस के निर्धारित रूट का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था की सूक्ष्मता से समीक्षा की गई. ड्रोन के माध्यम से भी महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थानों की निगरानी की गई. साथ ही विभिन्न स्थानों पर प्रतिनियुक्त पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सतर्कता और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया गया.
 
फ्लैग मार्च

Ranchi News:  दुर्गा पूजा को लेकर रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आज फिरायालाल चौक से मेन रोड होते हुए सुजाता चौक तक पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला. फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य दुर्गा पूजा के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखना है. साथ ही  आमजन को भीड़ में सुरक्षा देना है.


फ्लैग मार्च के इस दौरान पूजा पंडालों, संवेदनशील क्षेत्रों एवं विसर्जन जुलूस के निर्धारित रूट का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था की सूक्ष्मता से समीक्षा की गई. ड्रोन के माध्यम से भी महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थानों की निगरानी की गई. साथ ही विभिन्न स्थानों पर प्रतिनियुक्त पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सतर्कता और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया गया.

इसे भी पढ़ें - 

 

फ्लैग मार्च में पुलिस अधीक्षक नगर,पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस अधीक्षक यातायात, ADM लॉ एंड ऑर्डर, अनुमंडल पदाधिकारी रांची, अपर पुलिस अधीक्षक कोतवाली,पुलिस उपाधीक्षक नगर, संबंधित थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस जवान, RAF, QRT और मोटर साइकिल सवार पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे.  


इसके अलावा रांची के विभिन्न थाना क्षेत्रों जैसे कोतवाली और हिन्दपीढ़ी में भी फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा और विधि-व्यवस्था का पुलिस ने जायजा लिया.


रांची पुलिस आमजनों ने लोगों से अपील की है कि दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं. किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री साझा करने से बचें. किसी भी संदिग्ध गतिविधि या  असामाजिक तत्वों की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही