Search

 
 
 

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन दिन में कटे करीब 10 हजार चालान

राजधानी रांची में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है.
 

Ranchi: राजधानी रांची में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है. ट्रैफिक पुलिस द्वारा 1 जून से 3 जून 2026 तक चलाए गए अभियान में कुल 9,496 चालान काटे गए हैं. जानकारी के अनुसार, केवल 3 जून को ही 4,152 वाहन चालकों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई. इस दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चारपहिया, दोपहिया, ऑटो और ई-रिक्शा वाहनों की सघन जांच की गई.

 

जांच के दौरान सबसे अधिक 1,902 चालान बिना हेलमेट के वाहन चलाने वालों के काटे गए. वहीं नो पार्किंग में वाहन पार्क करने पर 1,381, रेड लाइट जंप करने पर 420 और ओवरस्पीडिंग के 115 मामलों में कार्रवाई की गई. इसके अलावा बिना ड्राइविंग लाइसेंस, गलत दिशा में वाहन चलाने, बिना यूनिफॉर्म, अतिरिक्त सवारी, ब्लैक फिल्म, फैंसी नंबर प्लेट और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी चालान काटे गए.

 

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे सड़क पर वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करें ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित हो सके.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही