Search

 
 
 

रांची पुलिस को बड़ी सफलता, छह दिनों से लापता नेहा सकुशल बरामद

रांची पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. चार फरवरी को डोरंडा थाना क्षेत्र से लापता नेहा टोप्पो (11 साल) को सकुशल बरामद कर लिया गया है.
 

Ranchi :  रांची पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. चार फरवरी को डोरंडा थाना क्षेत्र से लापता नेहा टोप्पो (11 साल) को सकुशल बरामद कर लिया गया है. 

बिना बताये घर से चली थी नेहा

जानकारी के अनुसार, बीते 4 फरवरी को नेहा बिना बताये घर से चली थी. घरवालों ने काफी खोजबीन की. लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका. इसके बाद परिजनों ने डोरंडा थाना कांड सं. 40/26 दर्ज कराई. 

 

शिकायत दर्ज होने के बाद रांची एसएसपी के निर्देश पर रांची सिटी एसपी और हटिया डीएसपी के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया. गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते कई ठिकानों पर छापेमारी की और बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया.

 

पुलिस ने की थी 21 हजार इनाम की घोषणा 

बताते चलें कि रांची पुलिस ने बच्ची की सूचना देने वाले को 21 हजार रुपया नगद इनाम देने की भी घोषणा की थी. नेहा मूल रूप से गोड्डा जिले की रहने वाली है. लेकिन बीते कुछ दिनों से अपने परिजनों के साथ डोरंडा में रह रही थी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही