Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नगर निकाय चुनाव को लेकर एक्शन मोड में रांची पुलिस, फिरायालाल चौक पर फ्लैग मार्च

नगर निकाय चुनाव को लेकर रांची पुलिस एक्शन मोड में है. इसको लेकर फिरायालाल चौक पर पुलिस जवान फ्लैग मार्च कर रही है. सैकड़ों की संख्या में जवान और पुलिस अधिकारी फिरायालाल चौक पर मौजूद हैं. इसके अलावा रांची एसडीएम समेत कई अन्य अधिकारी की मौजूदगी में फ्लैग मार्च हो रही है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: नगर निकाय चुनाव को लेकर रांची पुलिस एक्शन मोड में है. इसको लेकर फिरायालाल चौक पर पुलिस जवान फ्लैग मार्च कर रही है. सैकड़ों की संख्या में जवान और पुलिस अधिकारी फिरायालाल चौक पर मौजूद हैं. इसके अलावा रांची एसडीएम समेत कई अन्य अधिकारी की मौजूदगी में फ्लैग मार्च हो रही है. आपको बता दें कि झारखंड में आगामी 23 फरवरी को नगर निकाय चुनाव होने वाले हैं. वहीं शनिवार शाम से चुनाव प्रचार थम जाएंगे. 

 

मतदान से पहले शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के उद्देश्य से शहर के मुख्य चौराहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. आने-जाने वाले संदिग्ध वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है. आपको बता दें कि राज्य के 48 नगरीय निकायों में होने वाले चुनाव के तहत सोमवार 23 फरवरी को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी. वहीं वोटों की गिनती 27 फरवरी 2026 को होगी और इसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही