Search

 
 
 

स्कूली बच्चों के सुरक्षित आवागमन पर रांची पुलिस की पहल, ट्रैफिक SP की अध्यक्षता में बैठक

शहर में स्कूली बच्चों के सुरक्षित आवागमन को लेकर रांची पुलिस ने स्कूल प्रबंधन और समिति के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में बच्चों के परिवहन व्यवस्था को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई. खास तौर पर ओमनी वैन, ऑटो और अन्य छोटे वाहनों से हो रहे परिवहन को नियंत्रित करने तथा सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया.
 

Ranchi : शहर में स्कूली बच्चों के सुरक्षित आवागमन को लेकर रांची पुलिस ने स्कूल प्रबंधन और समिति के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में बच्चों के परिवहन व्यवस्था को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई. खास तौर पर ओमनी वैन, ऑटो और अन्य छोटे वाहनों से हो रहे परिवहन को नियंत्रित करने तथा सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया.

 

बैठक में पुलिस अधिकारियों ने कहा कि स्कूल वाहनों में सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का पालन अनिवार्य रूप से किया जाए. वाहन की क्षमता से अधिक बच्चों को न बैठाने, ड्राइवर का सत्यापन, वाहन का फिटनेस प्रमाणपत्र, जीपीएस, फर्स्ट एड बॉक्स और अन्य सुरक्षा प्रावधानों को लागू करने पर बल दिया गया. स्कूल प्रबंधन से कहा गया कि वे अपने स्तर पर परिवहन व्यवस्था की नियमित निगरानी करें और किसी भी अनियमितता की सूचना पुलिस को दें.

 

इसके अलावा रांची पुलिस की ओर से हर स्कूल में जागरूकता संवाद की श्रृंखला शुरू करने का प्रस्ताव भी रखा गया. इस पहल के तहत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी स्कूलों में जाकर छात्रों के साथ साइबर सेफ्टी, रोड सेफ्टी, यौन शोषण से बचाव, नशे और शराब के दुरुपयोग के खिलाफ जागरूकता जैसे विषयों पर चर्चा करेंगे.

 

पुलिस ने स्कूल प्रबंधन से इस अभियान में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि स्कूलों की रुचि और सहमति के आधार पर इस परियोजना को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा. बैठक में मौजूद स्कूल प्रतिनिधियों ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर इस पहल का स्वागत किया और आवश्यक सहयोग देने का भरोसा दिलाया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही