Search

 
 
 

जामताड़ा में साइबर अपराध पर बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में  7.5 लाख कैश बरामद

पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी के घर में छापेमारी कर भारी मात्रा में नगदी सहित अन्य सामान बरामद किया है. पुलिस के मुताबिक, गुप्त सूचना के आधार पर जामताड़ा साइबर अपराध थाना पुलिस ने थाना प्रभारी राजेश मंडल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की.
 

Jamtara: पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी के घर में छापेमारी कर भारी मात्रा में नगदी सहित अन्य सामान बरामद किया है. पुलिस के मुताबिक, गुप्त सूचना के आधार पर जामताड़ा साइबर अपराध थाना पुलिस ने थाना प्रभारी राजेश मंडल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की.

 

पुलिस को सूचना मिली थी कि साइबर अपराध से अर्जित राशि प्रसन्नजीत दां (पिता – निवास दां) के घर में रखी गई है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने ग्राम सोनाबाद स्थित उसके घर में छापेमारी की. तलाशी के दौरान घर से 7 लाख 50 हजार रुपये नगद, 2 मोबाइल फोन और 3 सिम कार्ड बरामद किए गए.

 

इस मामले में जामताड़ा साइबर अपराध थाना कांड संख्या 23/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 318(4)/319(2) तथा आईटी एक्ट की धारा 66(B)(C)(D) के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के अनुसार, इस मामले में एक आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश जारी है. पुलिस ने बताया कि साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही