Search

 
 
 

जामताड़ा: लटैया मोड़ के पास पिकअप वैन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक घायल

नारायणपुर थाना क्षेत्र के लटैया मोड़ के समीप गुरुवार को सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, गिरीडीह जिले के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पंदनिया गांव निवासी 23 वर्षीय रीतलाल सोरेन बाइक से अपने गांव लौट रहा था.
 

Jamtara: नारायणपुर थाना क्षेत्र के लटैया मोड़ के समीप गुरुवार को सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, गिरीडीह जिले के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पंदनिया गांव निवासी 23 वर्षीय रीतलाल सोरेन बाइक से अपने गांव लौट रहा था.


इसी दौरान लटैया मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद पिकअप वैन चालक मौके से फरार हो गया.

 

स्थानीय ग्रामीणों में संतोष मंडल, मंजर आलम, बिमल मंडल और माखन सिंह सहित अन्य लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को सड़क से उठाया और उसके परिजनों को सूचना दी. इसके बाद उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.


घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार पिकअप वैन की तलाश की जा रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही