Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आवंटन के अभाव में तीन महीने से 347 दिव्यांग हैं पेंशन से वंचित

Ranchi: राज्य में आवंटन के अभाव में पिछले तीन महीने से 347 लाभुकों को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विकलांग पेशन योजना का लाभ नहीं मिल रहा है,क्योंकि इस योजना में पैसा का आवंटन नहीं हुआ है. समाहरणाल ए ब्लॉक में जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार दिसंबर 2025 के बाद से पैसों का आवंटन नहीं हुआ है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: राज्य में आवंटन के अभाव में पिछले तीन महीने से 347 लाभुकों को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विकलांग पेशन योजना का लाभ नहीं मिल रहा है,क्योंकि इस योजना में पैसा का आवंटन नहीं हुआ है. समाहरणाल ए ब्लॉक में जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार दिसंबर 2025 के बाद से पैसों का आवंटन नहीं हुआ है. इसकी वजह से विकलांग पेशन योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है.


जबकि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना-47512 के  लाभुकों को मार्च 2026 में राशि आवंटित की गई है. वहीं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन में 10746 लाभुकों को राशि मिल गई. मुख्यमंत्री आदिम जनजाति पेंशन योजना में 319 लोगों को भी लाभ मिल चुका है. वहीं मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना में 183508 लाभुकों भी मार्च महीने में ही पेशन का लाभ मिल चुका है. मुख्यमंत्री निराश्रित महिला सम्मान पेंशन योजना स्कीम में 47677 लोगों को समय पर लाभ मिल गया है. 


वहीं स्वामी विवेकानंद निशक्त स्वावलंबी पेंशन योजना में 20398 लाभुकों को मार्च में ही लाभ मिल चुका है. झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में 389071 लाभुकों को मार्च महीने में ही लाभ मिल चुका है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही