Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: नाबालिग किशोरी का पेड़ से झुलता शव मिला, परिजनों ने हत्या  की जताई आशंका

15 वर्षीय एक किशोरी का शव बरवाडीह थाना क्षेत्र के बेंदी गांव में महुआ के पेड़ से लटका हुआ बरामद किया गया है. पुलिस ने शव को पेड़ से उतार कर पोस्ट मार्टम के लिए सदर अस्पआताल लातेहार भेज दिया है.
Advertisement
Advertisement

Latehar: 15 वर्षीय एक किशोरी का शव बरवाडीह थाना क्षेत्र के बेंदी गांव में महुआ के पेड़ से लटका हुआ बरामद किया गया है. पुलिस ने शव को पेड़ से उतार कर पोस्ट मार्टम के लिए सदर अस्पआताल लातेहार भेज दिया है. मृतका की पहचान बरवाडीह के गढ़वाटांड छठ घाट निवासी मोहन कुमार के 15 वर्षीय पुत्री काजल कुमार के रूप में हुई है.


जानकारी के मुताबिक, मोहन कुमार यहां एक घर में किराए में रहते हैं. काजल बुधवार की दोपहर के बाद से ही अपने घर से गायब थी. उनकी बेटी का मकान मालिक के बेटे से प्रेम प्रसंग चल रहा था. जब उनकी बेटी गायब हुई तो  मोहन कुमार के परिजन  मकान मालिक से उसकी बेटी के बारे में पूछने गये. मकान मालिक ने कहा कि उन्हेंक उनकी बेटी के बारे में कोई जानकारी नहीं है. 

 


इसके बाद मकान मालिक ने उनके साथ अभद्रता करते हए घर का सारा सामान बाहर फेंक दिया. परिजनों ने बताया कि गुरुवार की सुबह तकरीबन नौ बजे वे अपनी पुत्री की गुमशुदगी की रिर्पोट दर्ज कराने बरवाडीह थाना जा रहे थे, तो उनकी बेटी के मोबाइल से उनकी बात हुई. बेटी ने बताया कि वह बेंदी गांव में है और एक तस्वीर भी पोस्टन की थी. 


कुछ देर बाद उन्हेंै सूचना मिली कि उनकी बेटी का शव एक पेड़ से लटका हुआ है और उसकी सांसे चल रही है. वे तुरंत वहां पहुंचे और लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी. मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर सदर अस्प ताल पोस्ट मार्टम के लिए भेजा. मृतका के परिजनों ने उसकी हत्यार कर आत्म हत्या  का रूप देने का प्रयास करने का आरोप लगाया है.


बहरहाल पुलिस जांच में जुटी है. पुलिस का कहना है कि पोस्टतमार्टम रिर्पोट आने के बाद ही कुछ स्पहष्टच कहा जा सकता है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही