Search

 
 
 

गढ़वा के रंका CHC में शुरू होगी महिला OPD, महिलाओं को मिलेगा अलग व सहज इलाज

गढ़वा जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने एक नई पहल की है. जिले में पहली बार किसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिलाओं के लिए विशेष महिला ओपीडी शुरू की जा रही है. इस पहल से क्षेत्र की महिलाओं को अब इलाज के लिए झिझक का सामना नहीं करना पड़ेगा और वे आसानी से अपनी स्वास्थ्य समस्याएं बता सकेंगी.
 

Garhwa : गढ़वा जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने एक नई पहल की है. जिले में पहली बार किसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिलाओं के लिए विशेष महिला ओपीडी शुरू की जा रही है. इस पहल से क्षेत्र की महिलाओं को अब इलाज के लिए झिझक का सामना नहीं करना पड़ेगा और वे आसानी से अपनी स्वास्थ्य समस्याएं बता सकेंगी.

 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ असजद अंसारी ने बताया कि अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है. इसी क्रम में महिलाओं के लिए अलग से ओपीडी शुरू करने का फैसला लिया गया है. यह ओपीडी प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित होगी, ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को इसका लाभ मिल सके.

 

इस विशेष ओपीडी में स्त्री रोग से संबंधित महिला चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहेंगी. इससे महिलाएं बिना किसी झिझक के अपनी समस्याएं साझा कर सकेंगी. डॉ अंसारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर महिलाएं पुरुष डॉक्टरों के सामने अपनी निजी स्वास्थ्य समस्याएं बताने में असहज महसूस करती हैं. इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए रंका में यह सुविधा शुरू की जा रही है.

 

उन्होंने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को बेहतर, सुरक्षित और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है. महिला ओपीडी शुरू होने से महिलाओं को अब छोटे-छोटे इलाज के लिए भी जिला मुख्यालय या निजी क्लीनिकों का रुख नहीं करना पड़ेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही