Search

 
 
 

रामगढ़ : आर्मी कैंट में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार

रामगढ़ पुलिस ने आर्मी कैंट में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले ठग को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार ठग का नाम किशन केसरी है. रामगढ़ पुलिस को लखनऊ मिलिट्री इंटेलिजेंस से जानकारी मिली थी कि किशन केसरी रामगढ़ आर्मी कैंट में फर्जी भर्ती कराने में शामिल है. इस मामले की जानकारी मिलने के बाद रामगढ़ पुलिस ने कार्रवाई की है.
 

Ranchi: रामगढ़ पुलिस ने आर्मी कैंट में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले ठग को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार ठग का नाम किशन केसरी है. रामगढ़ पुलिस को लखनऊ मिलिट्री इंटेलिजेंस से जानकारी मिली थी कि किशन केसरी रामगढ़ आर्मी कैंट में फर्जी भर्ती कराने में शामिल है. इस मामले की जानकारी मिलने के बाद रामगढ़ पुलिस ने कार्रवाई की है. 

 

रामगढ़ कैंट में किशन केसरी ने नौकरियां और फर्जी भर्ती कराने का वादा करके कई लोगों से पैसा का वसूली किया है. बताया जाता है कि चार-पांच लोगों से एक लाख से अधिक रकम की वसूली की है.

 

पैसा वसूलने के बाद जब लोगों ने नौकरी की मांग की तो किशन केसरी ने बहाना बनाना शुरू कर दिया. जिसके बाद लोगों को शक हुआ. इस मामले की जानकारी मिलिट्री इंटेलिजेंस टीम को दी गई, जिसके बाद रामगढ़ पुलिस ने गकिशन को गिरफ्तार किया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही