Search

 
 
 

जेल में बंद कुख्यात अपराधी और उनसे मुलाकात करने वालों पर रांची पुलिस की पैनी नजर

 
Saurav Singh Ranchi :  जेल में बंद अपराधी और उनसे मुलाकात करने वालों पर रांची पुलिस की पैनी नजर रहेगी. इसको लेकर एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर दो जेल नोडल अधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है. प्रतिनियुक्त किये गये नोडल पदाधिकारी जेल में बंद अपराधियों की गतिविधि की जानकारी जुटा कर अपने वरीय पदाधिकारी को देंगे. इसके अलावा नोडल पदाधिकारी जिला पुलिस की ओर से संपूर्ण जेल की बाहरी सुरक्षा के प्रभार में रहेंगे. कैदियों को जेल से कोर्ट तक ले जाने और आने के दौरान निर्धारित मानदंडों के अनुपालन में किसी भी प्रकार की त्रुटि पाये जाने पर उसका निराकरण करते हुए अपने वरीय पदाधिकारी को रिपोर्ट सौंपेंगे. (पढ़ें, गृह">https://lagatar.in/order-home-department-if-prisoner-dies-due-to-negligence-jail-staff-then-dependents-will-get-4-lakh-compensation/">गृह

विभाग का आदेश : जेल कर्मचारियों की लापरवाही से कैदी की मौत हुई तो आश्रितों को मिलेगा 4 लाख मुआवजा)

जेल नोडल पदाधिकारी  की जिम्मेदारी 

  •  प्रतिनियुक्त किये गये नोडल पदाधिकारी जेल में कुख्यात अपराधियों से मिलने वाले लोगों पर नजर रखेंगे.
  • जेल में बंद हो वैसे अपराधी जिनसे विधि व्यवस्था प्रभावित होती है, उसकी सूची तैयार करेंगे.
  • जेल में आने वाले ,रिहा होने वाले और जमानत पर मुक्त होने वाले अपराधियों की सूची तैयार करेंगे.
  • कोर्ट में सरेंडर कर जेल में बंद अपराधियों की सूची तैयार कर अपने वरीय पदाधिकारी को इसकी रिपोर्ट सौंपेंगे.

कोर्ट परिसर की सुरक्षा को लेकर भी नोडल पदाधिकारी प्रतिनियुक्त

  • कोर्ट परिसर की सुरक्षा के लिए प्रतिनियुक्त किये गये नोडल पदाधिकारी कोर्ट परिसर की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों पर निगरानी रखेंगे.
  • इसके अलावा कोर्ट के मुख्य द्वार पर जांच, कोर्ट हाजत की सुरक्षा और कैदी पेशी की सुरक्षा पर विशेष निगरानी रखेंगे.
  • कोर्ट द्वारा जमानत प्राप्त अभियुक्त और उसके जमानत तारों का भी हर दिन रिपोर्ट तैयार करेंगे.
  • कोर्ट में उपस्थित गवाहों की भी हर दिन सूची तैयार करेंगे.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही