Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामनवमी को लेकर रांची पुलिस अलर्ट पर, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले पर मामला दर्ज

Ranchi :  रामनवमी को लेकर रांची पुलिस अलर्ट पर है. पुलिस की नजर सोशल मीडिया पर टिकी है. वैसे तत्व जो संप्रदायिकता से जुड़े हुए पोस्ट करके माहौल को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है. इसी कड़ी में रांची पुलिस ने  सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज किया है. (पढ़ें, सेना">https://lagatar.in/hearing-on-march-22-in-case-of-construction-of-nucleus-being-built-near-army-land/">सेना

की भूमि के पास बन रहे न्यूक्लियस निर्माण मामले में अगली सुनवाई 22 मार्च को)

हिंसा की तस्वीरें और वीडियो की गयी थी पोस्ट

जानकारी के अनुसार, रक्षक नाम से बने यूजर आईडी के जरिये सोशल मीडिया पर भ्रामक, भड़काऊ, हिंसक और आपत्तिजनक वीडियो और फोटोग्राफ के साथ-साथ कुछ संवाद भी पोस्ट किया गया था. जिसके बाद रांची पुलिस ने विनीत कुमार नाम के एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है. यूजर ने फेसबुक पर रांची में हुए पूर्व के सांप्रदायिक तनाव की तस्वीरें और कुछ वीडियो डाली थी. पोस्ट में कुछ आपत्तिजनक बातें भी लिखी गयी थीं. जिससे दो समूहों में तनाव उत्पन्न हो सकता था. जिसके बाद यह कार्रवाई की गयी है. इसे भी पढ़ें : अरुणाचल">https://lagatar.in/indian-armys-cheetah-chopper-crashes-in-arunachal-search-continues-for-pilots/">अरुणाचल

प्रदेश : भारतीय सेना का चीता हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलटों की तलाश जारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही