Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जुआ अड्डा पर रांची पुलिस की छापेमारी, 15 जुआरी 4 लाख नकद के साथ गिरफ्तार

Ranchi : जुआ के अड्डे पर छापेमारी कर रांची पुलिस ने 15 जुआरियों को गिरफ्तार किया है. यह मामला जिला के इटकी क्षेत्र का है. जहां एसएसपी किशोर कौशल को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई की. जुआ खेल रहे 15 लोगों पकड़ा है. इनके पास पुलिस ने चार लाख नकद और कई 10 वाहन को बरामद किया है. गिरफ्तार हुए सभी लोगों को पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया. इसे भी पढ़ें - जून">https://lagatar.in/record-of-10-years-will-be-broken-in-june-temperature-will-reach-42-degree-in-ranchi/">जून

में टूटेगा 10 साल का रिकॉर्ड, रांची में 42 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान

गुप्त सूचना पर हुई गिरफ्तारी

एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि जिले के इटकी इलाके में जुआ अड्डा का संचालन हो रहा है. जिसके बाद पुलिस टीम गठित की गयी. पुलिस की टीम ने शनिवार की देर रात कार्रवाई करते हुए जुआ अड्डा पर छापा मारा. पुलिस को देखते ही जुआ खेल रहे लोग भागने लगे. जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि कई लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे. इसे भी पढ़ें -108">https://lagatar.in/lord-jagannath-fell-ill-after-bathing-with-108-pitchers-water-will-remain-in-seclusion-for-15-days/">108

घड़ों के पानी से स्नान के बाद ‘बीमार’ पड़े भगवान जगन्नाथ, 15 दिन एकांतवास में रहेंगे

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही