Search

 
 
 

रांची पुलिस ने 13 गुम मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए

Ranchi :  सुखदेवनगर थाना में एएसपी कोतवाली निखिल राय की मौजूदगी में 9 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए. मोबाइल पाने वालों में एक महिला पत्रकार भी शामिल थीं. उनका मोबाइल काफी समय पहले चोरी हो गया था. उन्होंने लंबे समय बाद फोन वापस मिलने पर खुशी जताई.
 
मोबाइल मालिकों को लौटाए

Ranchi :  रांची पुलिस ने जनशिकायत समाधान कार्यक्रम के तहत गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को वापस सौंपे. सुखदेवनगर और धुर्वा थाना क्षेत्र में 13 मोबाइल फोन उनके मालिकों को सुपुर्द किए गए. इनमें 9 मोबाइल सुखदेवनगर और 4 धुर्वा थाना क्षेत्र के हैं.

 

सुखदेवनगर थाना में एएसपी कोतवाली निखिल राय की मौजूदगी में 9 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए. मोबाइल पाने वालों में एक महिला पत्रकार भी शामिल थीं. उनका मोबाइल काफी समय पहले चोरी हो गया था. उन्होंने लंबे समय बाद फोन वापस मिलने पर खुशी जताई.

 

इसी तरह धुर्वा थाना परिसर में भी बरामद किए गए 4 मोबाइल उनके मालिकों को सौंपे गए. पुलिस के अनुसार, इस महीने अब तक धुर्वा थाना क्षेत्र से 6 गुम मोबाइल बरामद किए जा चुके हैं.  इनमें से 4 मोबाइल जितेंद्र कुमार, सोना लाल, राकेश श्रीवास्तव और संतोष सुमन को सौंपे गए.

 

मोबाइल वापस मिलने के बाद सभी लोगों ने रांची पुलिस और संबंधित थाना की कार्रवाई की सराहना की. लोगों ने कहा कि उन्हें मोबाइल वापस मिलने की उम्मीद लगभग खत्म हो गई थी. लेकिन पुलिस के प्रयास से उनका खोया हुआ फोन वापस मिल गया.

 

इस मौके पर धुर्वा थाना में यातायात एसपी राकेश रंजन और थाना प्रभारी अनिल तिवारी मौजूद रहे. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि गुम और चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी के लिए आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही