Search

 
 
 

Latehar News : पुलिस ने 20 गुम मोबाइल को उनके असली धारकों को सौंपा

Latehar News : इस दौरान उन्‍होंने अपने खोये मोबाइल की रिर्पोट दर्ज करने के लिए संचार साथी (सीईर्आआर) पोर्टल या नजनीकि थाना में संपर्क करने की अपील की. मोबाइल धारकों ने इस कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक व जिले के साइबल सेल को धन्‍यवाद दिया.
 
पुलिस ने गुम मोबाइल फोन को लौटाया

Latehar News : लातेहार साइबर थाना पुलिस ने सीइआइआर पोर्टल और तकनीकी टीम की मदद से 20 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली धारकों को सौंप दिए हैं। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (मुख्‍यालय) प्रदीप कुमार ने इन मोबाइलों को उसके असली धारकों को सौंपा. 

 

इस दौरान उन्‍होंने अपने खोये मोबाइल की रिर्पोट दर्ज करने के लिए संचार साथी (सीईर्आआर) पोर्टल या नजनीकि थाना में संपर्क करने की अपील की. मोबाइल धारकों ने इस कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक व जिले के साइबल सेल को धन्‍यवाद दिया. 

 

मोबाइल धारकों ने बताया कि उन्‍होंने तो अपने खोये हुए मोबाइल के मिलने की आशा छोड़ दी थी. लेकिन पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव व उनकी टीम के प्रयास से उनका खोया मोबाइल उन्‍हें दुबारा मिल गया. मौके पर साइबर थाना इंस्पेक्टर एन नीलम भेंगरा व एसआई निर्मल मंडल टेक्नीशियन सुरेश कुमार सिंह आदि मौजूद थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही