Search

 
 
 

रांची पुलिस ने जब्त किया अवैध कोयला लदा ट्रक, ड्राइवर-खलासी मौके से फरार

 

Ranchi : अवैध कोयला तस्करी के खिलाफ रांची पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए बुढ़मू थाना क्षेत्र स्थित बींजा गांव के पास से अवैध कोयला लदा एक 12 चक्का ट्रक को जब्त, इस दौरान ड्राइवर और खलासी भागने में सफल रहे.

केरेडारी और बड़कागांव से हो रही अवैध कोयला की तस्करी

बुढ़मू के सीमावर्ती क्षेत्र केरेडारी हजारीबाग इलाके में धड़ल्ले से कोयले की तस्करी की जा रही है. लॉकडाउन का लाभ उठाकर कोयला तस्कर सक्रिय हो गए हैं. गौरतलब है की हजारीबाग जिले से सटे इलाकों से निकल कर चोरी का कोयला, बुढ़मू, ठाकुरगांव, पिठोरिया व ओरमांझी इलाके के ईंट भट्ठों में खपाया जा रहा है.

रांची पुलिस ने पूर्व ने अवैध कोयला लदे तीन डंपर किये थे जब्त

एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसएसपी की क्यूआरटी टीम ने कार्रवाई करते हुए ठाकुरगांव-पिठोरिया रोड पर अवैध कोयला लदा दो डंपर और एक टर्बो को बीते 5 मई को जब्त किया था. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चालक और खलासी समेत पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही