Search

 
 
 

रांची पुलिस ने 12 घंटे के अंदर सुलझायी हत्या की गुत्थी, पिस्टल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

 

Ranchi : खरसीदाग ओपी क्षेत्र के कुटियातु बस्ती में हुई विश्वा लकड़ा की हत्या की गुत्थी रांची पुलिस ने 12 घंटे के अंदर सुलझा ली है. एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर डीएसपी नीरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए हत्या में शामिल दो आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में शशि महतो और प्रफुल्ल कच्छप शामिल है. पुलिस ने उसके पास से हत्या में प्रयुक्त एक पिस्टल और एक स्कूटी बरामद किया है. गिरफ्तार हुए दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है.

 सोने के दौरान विश्वा लकड़ा को मारी थी गोली

शुक्रवार की शाम खरसीदाग ओपी क्षेत्र के कुटियातु बस्ती में विश्वा लकड़ा अपने घर के बाहर चटाई पर सोया था. इसी दौरान शशि और प्रफुल्ल पहुंचा और विश्व के सिर में गोली मार दी. मौके पर ही विश्वास की मौत हो गई.  और दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. और आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई थी.

आपसी विवाद में हुई हत्या

आरोपी शशि और विश्वा के बीच दोस्ती थी. दो साल पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. जिसके बाद विश्वा ने शशि की पिटाई की थी. इसी दौरान शशि ने विश्वा के साथ मारपीट कर जान मारने की धमकी दी थी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही