Search

 
 
 

रांची: थाना प्रभारी ने किया बूथ का निरीक्षण, कहा- वोटिंग में विघ्न डालने वालों पर होगी कार्रवाई

नगर निगम चुनाव को लेकर वोटिंग जारी है. इस दौरान मतदाताओं की सुरक्षा व्यवस्था और वोटिंग प्रक्रिया को लेकर प्रशासन ने निरीक्षण किया.
 

Ranchi : नगर निगम चुनाव को लेकर वोटिंग जारी है. इस दौरान मतदाताओं की सुरक्षा व्यवस्था और वोटिंग प्रक्रिया को लेकर प्रशासन ने निरीक्षण किया. 

 

बता दें लगातार मीडिया की सहयोगी श्रेया गुप्ता से खास बातचीत में थड़पखना स्थित छोटानापुर बालिका उच्च विद्यालय पर बने बूथ पर निरिक्षण में आये लोअर बाजार थाना प्रभारी ने कहा कि यहां सात बूथ बने है और यहां पर अच्छे वोटर है यहां पर लगातार वोटिंग हो रही है.

 

हमें ऐसी सूचना मिली थी कि यहां पर वोटरों को डराया धमकाया जा रहा है. लोगों पर दबाव बनाया जा रहा है था. वोटिंग के वातावरण को भयमुक्त बनाने की कोशिश की जा रही है. ऐसे में हम यहां निरीक्षण करने आए है.

 

उन्होंने लोगों को समझाया है कि डरने की कोई आवश्यकता नहीं निर्भीक होकर मतदान करें. हमारी सजगता ने यहां के लोगो को भरोसा दिलाया है कि आप सब शांतिपूर्वक अपना मतदान करें.

 

वहीं, अप्रिय घटना के प्रश्न पर थाना प्रभारी ने कहा की हमारी पूरी कोशिश है कि ऐसा कुछ न हो यदि कोई मतदान  में विघ्न डालता पाया गया तो कड़ी कार्रवाई होगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही