Search

 
 
 

निकाय चुनाव: 1 बजे तक धनबाद नगर निगम में 25.50 व चिरकुंडा नगर परिषद में 32.41 फीसदी मतदान

नगर निकाय चुनाव के तहत धनबाद नगर निगम के मेयर पद तथा सभी 55 वार्डों और चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष पद एवं 21 वार्डों के लिए सोमवार सुबह 7 बजे से मतदान शांतिपूर्ण ढंग से प्रारंभ हुआ. सभी मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतारें देखी जा रही हैं.
 

Dhanbad : नगर निकाय चुनाव के तहत धनबाद नगर निगम के मेयर पद तथा सभी 55 वार्डों और चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष पद एवं 21 वार्डों के लिए सोमवार सुबह 7 बजे से मतदान शांतिपूर्ण ढंग से प्रारंभ हुआ. सभी मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतारें देखी जा रही हैं.

 

दोपहर 1 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार धनबाद नगर निगम क्षेत्र में 25.50 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया जबकि चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र में 32.41 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. शुरुआती घंटों में ही महिलाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली जिससे चुनाव को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है.

 

जिला प्रशासन द्वारा सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं तथा संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. अधिकारियों द्वारा लगातार विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है.

 

मतदान प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संचालित हो रही है. प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे बिना किसी भय या दबाव के लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही