Search

 
 
 

देवघर निकाय चुनाव: दोपहर 1 बजे तक 30.36 फीसदी मतदान

देवघर नगर निकाय चुनाव के तहत देवघर नगर निगम और मधुपुर नगर परिषद क्षेत्र में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में आगे बढ़ रही है.
 

Deoghar : देवघर नगर निकाय चुनाव के तहत देवघर नगर निगम और मधुपुर नगर परिषद क्षेत्र में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में आगे बढ़ रही है. दोपहर एक बजे तक मिले आंकड़ों के अनुसार मतदाताओं की भागीदारी संतोषजनक रही.

Uploaded Image

देवघर नगर निगम में 30.36 प्रतिशत मतदान

अपराह्न एक बजे तक देवघर नगर निगम क्षेत्र में कुल 30.36 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. अलग-अलग मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की आवाजाही देखी गई. महिला- पुरुष और युवा मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया.

 

मधुपुर नगर परिषद में 38.70 प्रतिशत मतदान

मधुपुर नगर परिषद क्षेत्र में मतदाताओं में अपेक्षाकृत अधिक उत्साह देखने को मिला. यहां अपराह्न एक बजे तक 38.70 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. कई बूथों पर मतदाताओं की कतारें लगी रहीं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही