Search

 
 
 

धनबाद निकाय चुनाव: बुजुर्ग मतदाताओं में दिखा वोटिंग का उत्साह, बढ़-चढ़कर किया मतदान

नगर निकाय चुनाव के दौरान जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों पर बुजुर्ग मतदाताओं में अपने मताधिकार के प्रति खासा उत्साह देखने को मिला.
 

Dhanbad : नगर निकाय चुनाव के दौरान जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों पर बुजुर्ग मतदाताओं में अपने मताधिकार के प्रति खासा उत्साह देखने को मिला. उम्र के इस पड़ाव पर भी लोकतंत्र के प्रति उनकी प्रतिबद्धता प्रेरणादायी रही. सुबह से ही कई मतदान केंद्रों पर वरिष्ठ नागरिक कतार में खड़े नजर आए.

Uploaded Image

कई बुजुर्ग मतदाता अपने परिजनों का सहारा लेकर मतदान केंद्र तक पहुंचे तो कुछ व्हीलचेयर और लाठी के सहारे बूथ तक आए. कई स्थानों पर बुजुर्ग दंपती और सपरिवार मतदान करने पहुंचे जिसने लोकतांत्रिक भागीदारी की मजबूत तस्वीर पेश की.

 

मतदान केंद्रों पर स्वयंसेवकों और कर्मियों द्वारा बुजुर्गों के लिए विशेष सहायता की व्यवस्था की गई थी. उन्हें कतार से अलग प्राथमिकता देते हुए सहज तरीके से मतदान कराने का प्रयास किया गया.

 

बूथों पर मौजूद बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) द्वारा हर मतदाता की पर्ची जांचकर उन्हें संबंधित बूथ की कतार में व्यवस्थित रूप से खड़ा कराया गया जिससे मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से चलती रही.

 

जिला प्रशासन की ओर से सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे. पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ सिटी हॉक टीम द्वारा समय-समय पर गश्त की जा रही थी जिससे मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न हो सके.

 

बुजुर्ग मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी ने यह संदेश दिया कि लोकतंत्र की मजबूती में हर आयु वर्ग की भूमिका महत्वपूर्ण है. उनकी जागरूकता और उत्साह ने युवा मतदाताओं को भी प्रेरित करने का काम किया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही