Search

 
 
 

रांची पुलिस जल्द करेगी कांके लूटकांड का खुलासा, छापेमारी जारी

Ranchi News: डीएसपी अमर कुमार पांडे के मुताबिक, अपराधियों के बारे में पूरी छानबीन की जा रही है. पुलिस ने सोनू और मोनू सिंह दोनों भाईयों पर शक जाहिर किया है. ये दोनों कांके के प्रेम नगर समेत कई इलाकों में रहने वाले आपराधिक प्रवृति वालों से संपर्क कर घटना को अंजाम देते रहे हैं. वहीं पुलिस ने प्रेम नगर में ही रहने वाले रोशन कुजूर समेत कई अपराधियों की भूमिका की आशंका जाहिर की है. रोशन की तलाश में पुलिस संभावित स्थानों पर छापेमारी कर रही है.
 
सिंबोलिक फोटो

Ranchi News: रांची के कांके में खाद एवं कृषि पदाधिकारी के घर हुई डकैती मामले में रांची पुलिस जांच में चुटी है. पुलिस को सूचना मिली है कि पदाधिकारी के घर में जिन आरोपियों ने डकैती कांड को अंजाम दिया है, वे उनके कोई परिचित या कोई नजदीकी ही है. 

 

डीएसपी अमर कुमार पांडे के मुताबिक, अपराधियों के बारे में पूरी छानबीन की जा रही है. पुलिस ने सोनू और मोनू सिंह दोनों भाईयों पर शक जाहिर किया है. ये दोनों कांके के प्रेम नगर समेत कई इलाकों में रहने वाले आपराधिक प्रवृति वालों से संपर्क कर घटना को अंजाम देते रहे हैं. वहीं पुलिस ने प्रेम नगर में ही रहने वाले रोशन कुजूर समेत कई अपराधियों की भूमिका की आशंका जाहिर की है. रोशन की तलाश में पुलिस संभावित स्थानों पर छापेमारी कर रही है. 


वहीं पुलिस सोनू और मोनू सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के मुताबिक, पूर्व में भी सोनू सिंह और मोनू सिंह पर कई आपराधिक मामले शहर के गोंदा समेत कई थानों में दर्ज हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही