Search

 
 
 

रांची : पुलिस ने सड़क पर शराब पीने वालों और देर रात तक खुले पब-बार पर की कार्रवाई

सड़क पर अभियान के साथ-साथ पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने शनिवार देर रात शहर के करीब एक दर्जन पब और बार में भी औचक छापेमारी की. इस दौरान निर्धारित समय, लाइसेंस की शर्तों और अन्य नियमों के पालन की जांच की गई.
 

Ranchi : रांची में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने शनिवार देर रात विशेष अभियान चलाया. वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी एसपी पारस राणा के नेतृत्व में शहर के विभिन्न इलाकों में सड़क किनारे शराब पीने वालों और नियमों का उल्लंघन करने वाले पब-बार के खिलाफ एक साथ कार्रवाई की गई.़

 

पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि शराब दुकानों के बाहर लोग वाहन खड़े कर खुलेआम शराब पीते हैं और हुड़दंग करते हैं. इससे राहगीरों, विशेषकर महिलाओं और परिवारों को काफी असुविधा होती है. शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस की अलग-अलग टीमों ने शहर की कई शराब दुकानों के बाहर औचक जांच अभियान चलाया.


अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हंगामा करने वाले कई लोगों को हिरासत में लिया गया और उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए कड़ी चेतावनी दी गई. पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी.


सड़क पर अभियान के साथ-साथ पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने शनिवार देर रात शहर के करीब एक दर्जन पब और बार में भी औचक छापेमारी की. इस दौरान निर्धारित समय, लाइसेंस की शर्तों और अन्य नियमों के पालन की जांच की गई. पुलिस का कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी.
 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही