Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रेमडेसिविर की कालाबाजारी के खिलाफ रांची पुलिस की कार्रवाई, छह इंजेक्शन के साथ दो गिरफ्तार

6 इंजेक्शन के लिए 4 लाख 32 हजार रुपये में हुई थी बात

Ranchi: कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद गंभीर हुए मरीज की जान बचाने में सहायक साबित होने वाले रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते दो युवक को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया है. एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गठित पुलिस की टीम में कार्रवाई करते हुए जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित होटल द रासो से रेमडेसिविर इंजेक्शन के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में मेन रोड स्थित ओवर ब्रिज के पास रहने वाले अभिषेक कुमार समेत एक अन्य युवक शामिल हैं. पुलिस ने इनके पास से छह रेमडेसिविर इंजेक्शन, एक कार और एक बाइक बरामद की है.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/05/Lagatar.jpg"

alt="" class="wp-image-59599"/>
मामले की छानबीन करती पुलिस

गुप्त सूचना पर हुईकार्रवाई

एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि होटल द रासो के पास कुछ लोग रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने आने वाले हैं. मिली सूचना के आधार पर एसएसपी के द्वारा कोतवाली एएसपी हटिया एएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया. पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है. दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है. इस मामले में बड़े सिंडिकेट का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है.

72 हजार रूपये में तय हुआ था सौदा

जानकारी के मुताबिक एक रेमडेसिविर इंजेक्शन का सौदा 72 हजार रूपये में हुआ था. 6 इंजेक्शन के लिए 4 लाख 32 हजार रुपये में बात हुई थी. इससे पहले ही मौके पर सिविल ड्रेस में तैनात रांची पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है दोनों युवकों को पुलिस अपने साथ लेकर जगरनाथपुर थाना चली गई है जहां दोनों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही