Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: 22 फरवरी को मोरहाबादी से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां, DDC ने तैयारियों का लिया जायजा

नगर निगम चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. बुधवार को उपविकास आयुक्त (डीडीसी) सौरभ कुमार भुवनिया ने रांची के मोरहाबादी स्थित डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया. यह निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर किया गया.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: नगर निगम चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. बुधवार को उपविकास आयुक्त (डीडीसी) सौरभ कुमार भुवनिया ने रांची के मोरहाबादी स्थित डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया. यह निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर किया गया.

 

डीडीसी ने पोलिंग पार्टियों की रवानगी से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार समय पर और त्रुटिरहित तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. प्रशासन के मुताबिक 22 फरवरी को मोरहाबादी डिस्पैच सेंटर से मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी. डीडीसी ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें, ताकि चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा सके.

 

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए. इसमें काउंटरवार डिस्पैच व्यवस्था, मतदान सामग्री किट की पूरी जांच, पोलिंग कर्मियों की उपस्थिति सत्यापन और रैंडमाइजेशन के अनुसार प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने को कहा गया. साथ ही सुरक्षा बलों की तैनाती, वाहन व रूट चार्ट, मेडिकल सुविधा, पेयजल, शौचालय और कंट्रोल रूम व हेल्प डेस्क की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही