Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः मैट्रिक-इंटर की परीक्षा को लेकर तैयारियां जोरों पर

Ranchi: राज्य में 14 फरवरी से मैट्रिक-इंटर की परीक्षाएं होनी हैं. इसे लेकर जैक ने अधिसूचना जारी कर दी है. परीक्षा के मद्देनजर रांची जिले के सेंटरों पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. रांची जिले में मैट्रिक परीक्षा के लिए 105 सेंटर बनाये गए हैं. वहीं 57 केंद्रों पर इंटरमीडिएट की परीक्षा होगी. मैट्रिक परीक्षा में 36 हजार 183 और इंटरमीडिएट में 34हजार 926 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे. परीक्षा के दौरान कोविड नियमों का पालन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें- रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-assembly-by-election-first-phase-training-given-to-sector-magistrates/">रामगढ़

विधानसभा उपचुनाव : सेक्टर दंडाधिकारियों को पहले चरण का दिया गया प्रशिक्षण

परीक्षा को लेकर डीएसई ने दी जानकारी

जिला शिक्षा अधीक्षक ने इसे लेकर जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान केंद्रों पर नकल करने वालों और विधि व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसे लेकर केंद्रों का निरीक्षण किया जा चुका है. शिक्षाविदों से भी सलाह ली जा रही है. परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराई जाएगी. मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षा तय समय पर होगी. इसे लेकर हमारी टीम तैयार है. इसे भी पढ़ें-धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-shakdwipiya-brahmin-parivar-manch-celebrated-the-birth-anniversary-of-sun-god/">धनबाद:

शाकद्वीपीय ब्राह्मण परिवार मंच ने मनाया सूर्य भगवान का जन्मोत्सव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही