Search

 
 
 

रांची : 2889 प्राथमिक शिक्षकों को विभिन्न ग्रेड में मिलेगी प्रोन्नति

 
Shruti Singh Ranchi :  जिले के प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत प्राथमिक शिक्षकों को विभिन्न ग्रेड में प्रोन्नति मिलेगी. इसको लेकर जिला प्रशासन ने 2889  शिक्षकों की वरीयता सूची जारी की है. बता दें कि शिक्षकों की नियुक्ति तिथि, विद्यालय में योगदान देने की तिथि और लोक सेवा आयोग की अनुशंसा पर नियुक्त शिक्षकों के मेधा क्रमांक के आधार पर 2889 प्राथमिक शिक्षकों की वरीयता सूची बनायी गयी है. (पढ़ें, दिल्ली">https://lagatar.in/heart-wrenching-incident-again-in-delhi-a-minor-girl-was-first-stabbed-with-a-knife-then-killed-by-being-stoned/">दिल्ली

में फिर दिल दहला देने वाली वारदात, नाबालिग लड़की पर पहले चाकू से वार, फिर पत्थर से कूचकर हत्या)

प्रोन्नति और अन्य समस्याओं को लेकर विभागीय समिति का हुआ था गठन

बताते चलें कि स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इसी साल फरवरी में  प्राथमिक शिक्षकों के हितों को लेकर आदेश जारी किये थे. इसके बाद आठ फरवरी को रांची व अन्य जिलों में प्राथमिक शिक्षकों की प्रोन्नति में विभिन्न प्रकार की गड़बड़ियां की जांच व आवश्यक सुझाव देने के लिए विभागीय समिति का गठन किया गया था. विभाग ने गठित विभागीय समिति से प्राथमिक शिक्षकों की प्रोन्नति से संबंधित विभिन्न समस्याओं की रिपोर्ट मांगी थी. इसे भी पढ़ें : फ्रांसीसी">https://lagatar.in/french-film-anatomy-of-a-fall-wins-best-film-award-at-cannes-film-festival/">फ्रांसीसी

फिल्म ‘एनाटोमी ऑफ ए फॉल’ को कान फिल्म फेस्टिवल में मिला सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही