Ranchi: राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स से एक कैदी बीते दिन रविवार की रात को फरार हो गया है. कैदी को रिम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. लेकिन कैदी ने मौका मिलते ही फरार हो गया. फिलहाल अब तक फरार कैदी का कोई सुराग नहीं मिला है. पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है.
बताया जाता है कि कैदी को रिम्स में इलाज कराने के लिए लाया गया था. इस दौरान सुरक्षा में तैनात जवान को चकमा देकर फरार हो गया. फरार कैदी का नाम मोहम्मद सादिक है. वह नामकुम थाना क्षेत्र का रहने वाला है. मोहम्मद सादिक को 18 अप्रैल को रिम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था.
कैदी रविवार की रात को दस बजे फरार हो गया. इस मामले को लेकर बरियातू थानेदार ने बताया कि यह मामला कल रात 10 बजे की है. जब सुरक्षा में तैनात जवान को चकमा देकर मोहम्मद सादिक फरार हो गया. हालांकि मोहम्मद सादिक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम ने छापेमारी की है. लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment