Search

Ranchi: मिलाद-उन-नबी के मौके पर निकला जुलूस, देश-दुनिया को शांति-प्रेम का संदेश

Ranchi: मिलाद-उन-नबी के अवसर पर बुधवार को जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया. सुन्नी बरेलवी सेंट्रल कमेटी के तत्वावधान में निकले इस जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग पारंपरिक परिधान में शामिल हुए. जिला प्रशासन की ओर से जारी निर्धारित मार्ग पर ही जुलूस निकाला गया.
 
जुलूस कमेटी को किया गया सम्मानित

Ranchi: मिलाद-उन-नबी के अवसर पर बुधवार को जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया. सुन्नी बरेलवी सेंट्रल कमेटी के तत्वावधान में निकले इस जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग पारंपरिक परिधान में शामिल हुए. जिला प्रशासन की ओर से जारी निर्धारित मार्ग पर ही जुलूस निकाला गया. 

इसे भी पढ़ें:

शहर के कई स्थानों पर विभिन्न कमेटियों की ओर से जुलूस का स्वागत किया गया. यह जुलूस अल्बर्ट एक्का चौक होते हुए मेन रोड से डोरंडा पहुंचा. यहां रिसालदार बाबा के दरबार में असर की नमाज अदा की गई. शाम को अलग-अलग मोहल्लों में जलसा आयोजित किया गया. जश्न-ए-मिलादुन्नबी के दौरान बारिश की बूंदें भी लगातार पड़ती रहीं, लेकिन लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ. 

बारिश के बीच हाथों में लहराते पारंपरिक झंडों के साथ खलीफाओं का जत्था आगे बढ़ता रहा. जुलुस के दौरान मौलाना कुतुबुद्दीन रिज़वी ने हिंदू-मुस्लिम एकता के लिए संकल्प दिलाया. अमन, शांति, भाईचारे और खुशहाली की सामूहिक दुआ के साथ जुलूस का समापन हुआ. 

सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

जुलूस को लेकर पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे. प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती रही. वहीं, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक बदलाव किए गए थे. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही