Ranchi: सरला बिरला विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान कुलपति प्रोफेसर गोपाल पाठक ने विश्व पर्यावरण दिवस की थीम "बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन- इकोसिस्टम रीस्टोरेशन" पर विचार व्यक्त किए. इस दौरान उन्होंने पर्यावरण की महत्ता और आवश्यकता पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला. उन्होंने जल, वायु, जीवन एवं पर्यावरण के प्रति घटित घटनाओं के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, संवर्द्धन एवं कर्तव्यों के बारे में जानकारियां प्रदान की. उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रति क्रमिक विकास के काल खंडों के प्राथमिकताओं, नीतियों आदि की विस्तृत चर्चा करते हुए जलवायु परिवर्तन सहित सभी पर्यावरणीय संसाधनों को भावी पीढ़ी के लिए संरक्षित रखने की अपील की. इसे पढ़ें- साई">https://lagatar.in/sai-dhurva-premier-league-super-giants-and-super-kings-won-the-matches/">साई
धुर्वा प्रीमियर लीग : सुपर जाएंट्स और सुपर किंग्स ने जीते मुकाबले कुलपति ने पर्यावरणीय समस्याओं की चर्चा करते हुए ओजोन लेयर, ग्लोबल वार्मिंग, क्योटो प्रोटोकॉल, ग्रीन हाउस गैस, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड के दुष्परिणाम को बताया.अवसर पर उन्होंने सभी से पर्यावरण के हरसंभव रक्षा के साथ-साथ प्लास्टिक मुक्त परिसर, परिवार एवं क्षेत्र को बनाने की अपील की. कार्यक्रम का विषय प्रवेश एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ संजीव कुमार सिन्हा ने कराया. मंच संचालन डॉ आरोही आनंद और धन्यवाद ज्ञापन नर्सिंग ट्यूटर प्रफुल्लो बरजो ने दिया.
संस्थान में मना पर्यावरण दिवस, अभय नंदन अम्बष्ट बोले- पर्यावरण का दुरुपयोग पड़ेगा महंगा [wpse_comments_template]
धुर्वा प्रीमियर लीग : सुपर जाएंट्स और सुपर किंग्स ने जीते मुकाबले कुलपति ने पर्यावरणीय समस्याओं की चर्चा करते हुए ओजोन लेयर, ग्लोबल वार्मिंग, क्योटो प्रोटोकॉल, ग्रीन हाउस गैस, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड के दुष्परिणाम को बताया.अवसर पर उन्होंने सभी से पर्यावरण के हरसंभव रक्षा के साथ-साथ प्लास्टिक मुक्त परिसर, परिवार एवं क्षेत्र को बनाने की अपील की. कार्यक्रम का विषय प्रवेश एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ संजीव कुमार सिन्हा ने कराया. मंच संचालन डॉ आरोही आनंद और धन्यवाद ज्ञापन नर्सिंग ट्यूटर प्रफुल्लो बरजो ने दिया.
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर डॉ. संदीप कुमार, प्रो. एसबी डंडीन, हरि बाबू शुक्ला, आशुतोष द्विवेदी, डॉ. आरएम झा, डॉ नीतू सिंघी, डॉ भारद्वाज शुक्ल, आदित्य रंजन, सुभाष नारायण शाहदेव, राहुल रंजन, आशीष, सभी एनएसएस स्वंसेवक, प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें- ब्रह्माकुमारी">https://lagatar.in/environment-day-celebrated-in-brahmakumari-sansthan-abhay-nandan-ambasht-said-misuse-of-environment-will-be-costly/">ब्रह्माकुमारीसंस्थान में मना पर्यावरण दिवस, अभय नंदन अम्बष्ट बोले- पर्यावरण का दुरुपयोग पड़ेगा महंगा [wpse_comments_template]
Leave a Comment