Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: नो पार्किंग एरिया में खड़ी होती हैं पल्स हॉस्पिटल की गाड़ियां, RMC नहीं करती कार्रवाई

Advertisement
Advertisement
Ranchi: शहर में जब सड़क पर गाड़ियां खड़ी होती हैं तो रांची नगर निगम उस पर कार्रवाई करती है. लेकिन बरियातू स्थित पल्स हॉस्पिटल की गाड़ियां जब सड़क पर लगी रहती हैं तो उस पर आरएमसी की कार्रवाई नहीं होती है. बता दें कि शहर के व्यस्ततम बरियातू रोड पर आईएएस पूजा सिंघल के पति का पल्स हॉस्पिटल है. इस हॉस्पिटल में बीते दो दिनों से ईडी की छापेमारी भी चल रही है. यहां मामला हॉस्पिटल आनेवाली गाड़ियों का सड़क पर अवैध कब्जे को लेकर है. नियम के तहत अपने क्षेत्र से बाहर गाड़ी पार्क नहीं होनी चाहिए. लेकिन यहां स्थिति कुछ और ही है. हॉस्पिटल आनेवाली अधिकतर गाड़ियां नो पार्किंग एरिया में खड़ी रहती हैं. दिनभर दर्जनभर से अधिक गाड़ियां सड़क पर ही लगी रहती हैं. जिससे राहगीरों को परेशानी होती है. इससे सड़क पर भी जाम लगता है. लेकिन इसे लेकर निगम गंभीर नहीं है. इसके अलावा पल्स हॉस्पिटल के मुख्य द्वार के पास सिक्योरिटी बॉक्स भी है. जो सड़क पर ही अवैध रूप से बना है. इसे भी पढ़ें-  किस">https://lagatar.in/jharkhand-news-under-what-circumstances-did-an-officer-of-the-rank-of-additional-chief-secretary-give-clean-chit-to-ias-pooja-singhal-why-is-former-cm-raghuvar-das-silent/">किस

परिस्थिति में अपर मुख्य सचिव रैंक के अफसर ने IAS पूजा सिंघल को दी क्लीन चिट, पूर्व सीएम रघुवर दास क्यों हैं चुप ?  

सिक्योरिटी बॉक्स में रहते हैं गार्ड

वहीं इस सिक्योरिटी बॉक्स में ड्यूटी पर तैनात गार्ड रहते हैं. मुख्य द्वार पर ही सड़क पर दीवार बनी है. इस पर पल्स हॉस्पिटल भी लिखा है. पल्स हॉस्पिटल के बगल में आरपीएस हॉस्पिटल भी है. यह पल्स हॉस्पिटल से 6 फीट पीछे निर्मित है. इन सारे अवैध कब्जों के बाद भी रांची नगर निगम ने पल्स हॉस्पिटल पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है. इस मामले पर RMC का कहना है कि अब तक निगम में पल्स हॉस्पिटल के अवैध कब्जे को लेकर शिकायत नहीं आई है. इसलिए कार्रवाई नहीं हुई. ट्रैफिक से भी शिकायत होने पर कार्रवाई होती है. लेकिन अब तक शिकायत नहीं आई है. इसलिए कार्रवाई नहीं हुई है. इसे भी पढ़ें- BIG">https://lagatar.in/big-breaking-ed-will-send-summons-to-ias-pooja-singhal-ca-and-her-brother-are-being-questioned/">BIG

BREAKING : ईडी IAS पूजा सिंघल को भेजेगा समन, CA और उसके भाई से हो रही पूछताछ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही