Search

Ranchi : कुछ देर की बारिश ने नगर निगम की तैयारी की खोली पोल, कई जगह जलजमाव

Ranchi : मूसलाधार बारिश ने नगर निगम की मानसून की तैयारी की पोल खोल दी है. शनिवार को दोपहर बाद तेज बारिश हुई. मुख्य सड़कों से कनेक्टिंग नालियों में पानी भर गई. इसकी वजह से सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया. लोगों को आने-जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा. मुसलाधार बारिश के कारण एनएच 75 रोड पंचशील की सड़कों पर तेज बहाव हो गया.
 
इसे भी पढ़ें...

इसकी वजह से लोगों को आवागमन में थोड़ी मुश्किल हो गई. वहीं, हिंदपीढ़ी, सहजानंद चौक, कर्बला चौक, बड़ा तालाब समेत अन्य स्थानों पर पानी जम गया है. बारिश के थमने के बाद सड़कों पर वाहनों का भीड़ बढ़ गई. हरमु रोड पर वाहनों की रफ्तार धीरे हो गई. पांच मिनट के सफर में घंटों का समय लग गया. 

Uploaded Image

सड़कों पर भरा पानी

वहीं, बड़ा तालाब के किनारे लाखों रूपये की लागत से नाली बनाई गई है, लेकिन आधे घंटे की मुसलाधार बारिश से तीन फिट पानी सड़क पर जमा हो गया है. एक स्कूटी सवार व्यक्ति भरे पानी में ही पार करने की कोशिश की, लेकिन बीच सड़क पर ही उसकी स्कूटी रूक गई. उन्हें धक्का मारकर गाड़ी बाहर निकालनी पड़ी. इसबार भी नगर निगम एनएच 75 मुख्य मार्ग पंडरा पर पानी बहाव को रोकने में विफल हो रही है.

लगातार बारिश से इस रोड पर चलने वाले राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. यहां हमेशा घुटनों तक पानी भर जाता है. तेज बहाव को रोकने के लिए इस बार खरीदे गई छोटी डोजर से बंद पड़ी नाली को खोल दी गई. नाली की सफाई भी की गई. लेकिन मुख्य सड़क से होकर जानी वाली तेज बहाव को रोकने में नगर निगम विफल हो गई.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही