Ranchi : झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन राज्य के पत्रकारों के स्वास्थ्य बीमा और उनके लिए आवासीय कॉलोनी बनवाने के लिए संबंधित विभागों से बातचीत करेंगे. रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र सोरेन की अध्यक्षता में मिलने गए प्रतिनिधिमंडल की बातों को राज्यपाल ने गंभीरता से सुना और उन्होंने यह आश्वासन दिया. मुलाकात के दौरान डेलीगेशन ने पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना पर चर्चा करते हुए महामहिम को बताया कि लंबे समय से यह मामला पेंडिंग है और अधिक किस्त के कारण पत्रकारों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है. इसी तरह पत्रकार पेंशन योजना भी फेल हो रही है, क्योंकि इसके प्रावधानों के कारण वरिष्ठ पत्रकार साथियों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है. राज्यपाल ने इसको संज्ञान में लेते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया. पत्रकारों के लिए आवासीय कॉलोनी बनवाने के मामले में भी उन्होंने अपने प्रधान सचिव नितिन मदन कुलकर्णी से बात की. राज्यपाल ने बताया कि सांसद के रूप में उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र के पत्रकारों के आवासीय कॉलोनी में कई सुविधाएं मुहैया कराई थी. डेलीगेशन को उन्होंने आश्वस्त किया कि आवासीय कॉलोनी के लिए वे जल्दी ही सरकार से बात करेंगे. इसके साथ ही रांची प्रेस क्लब के कॉर्पस फंड के लिए राजभवन द्वारा आर्थिक सहायता देने की मांग पर भी उन्होंने आश्वस्त किया. डेलीगेशन में सुरेंद्र सोरेन के साथ उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गिरि, सचिव अमरकान्त, कोषाध्यक्ष कुबेर सिंह और सदस्य मोनू कुमार शामिल थे. इसे भी पढ़ें -पांच">https://lagatar.in/in-five-years-mp-chandraprakash-chaudhary-went-only-to-the-coal-area-of-giridih-ignored-other-places/">पांच
साल में सिर्फ कोयला क्षेत्र में गये गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, बाकी जगहों को किया दरकिनार [wpse_comments_template]
साल में सिर्फ कोयला क्षेत्र में गये गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, बाकी जगहों को किया दरकिनार [wpse_comments_template]
Leave a Comment