Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: क्रॉस वोटिंग पर बोले राजेश ठाकुर, "किन-किन विधायकों ने पार्टी निर्णयों का पालन नहीं किया, इसकी जांच होगी"

Nitesh Ojha Ranchi: राष्ट्रपति चुनाव में आये फाइनल नतीजे के बाद यह साफ हो गया है कि प्रदेश कांग्रेस के कुनबे में सेंध लग गई है. अभी पार्टी के कुल 18 विधायक हैं, जिसमें से कम से कम 9 विधायकों ने एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में वोट किया. ऐसा कर विधायकों ने प्रदेश कांग्रेस और शीर्ष नेतृत्व के निर्देश को दरकिनार कर राष्ट्रपति चुनाव में वोट किया है. इसे लेकर प्रदेश कांग्रेस भी नाराज है. प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा, "पार्टी इसकी आंतरिक जांच कराएगी कि हमारे किन विधायकों ने पार्टी के निर्णय का अनुपालन नहीं किया है. उसकी जांच होगी. विधायक दल के नेता से इस बारे में बात हो रही है." इसे भी पढ़ें-पीएम">https://lagatar.in/congresss-taunt-on-pm-modis-tricolor-campaign-said-hypocrisy-zindabad/">पीएम

मोदी की हर घर तिरंगा… मुहिम पर कांग्रेस का तंज, कहा, पाखंड जिंदाबाद

द्रौैपदी मुर्मू को झारखंड में मिले 70 वोट

बता दें कि झारखंड में कुल 80 विधायकों ने वोट किया, इनमें से 70 ने द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मत डाले. यशवंत सिन्हा को उनके गृह राज्य में मात्र 9 विधायकों के वोट मिले, जबकि एक विधायक का वोट अमान्य घोषित हुआ. चुनाव में मतदान के पहले जैसा अनुमान था, उसके मुताबिक यशवंत सिन्हा को यहां कम से कम 20 विधायकों के वोट मिलना ही था. इसमें कांग्रेस के 18, एनसीपी और माले के 1 -1 विधायक का वोट शामिल थे. एनसीपी विधायक कमलेश सिंह ने मतदान के दिन ही साफ कर दिया था कि वे अंतरात्मा की आवाज पर द्रौपदी मुर्मू को वोट किया है. माना जा रहा है कि बाकी 19 विधायकों में से जिन 10 के वोट यशवंत सिन्हा को नहीं मिले, वो कांग्रेस के विधायक ही हैं. इसे भी पढ़ें-बंदगांव">https://lagatar.in/bandgaon-opposition-to-eds-questioning-of-sonia-gandhi-and-rahul-gandhi-congress-district-vice-president-expressed-displeasure/">बंदगांव

: सोनिया गांधी और राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ का विरोध, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष ने जताई नाराजगी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही