Search

रांची : डोरंडा में ज्योतिबा फूले जयंती पर निकाली गयी रैली

Ranchi : बीएसफोर के कार्यकर्ताओं ने डोरंडा स्थित उर्स मैदान में महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती मनायी. इससे पहले सभी कार्यकर्ता डोरंडा चौक से रैली निकाली. राजेद्र चौक व नेपाल हाउस होते हुए उर्स मैदान पहुंचे. मौके पर पंकज रवि ने कहा कि वर्तमान सरकार में संविधान के साथ छेड़छाड़ किया जा रहा है. सरकारी कार्यालयों का निजीकरण किया जा रहा है. झारखंड बामसेफ प्रभारी राजन चौधरी ने कहा कि भाजपा की सरकार में महंगाई बढ़ रही है. इसकी मार गरीबों पर पड़ रही है. लोगों का रोजी -रोजगार खत्म हो रहा है. जनता के साथ धोखा किया जा रहा है. जिला महासचिव गौतम राम ने कहा कि भाजपा की सरकार में बेरोजगारी बढ़ी है. सबका साथ सबका विकास वाली सरकार लोगों को धोखा देने का काम कर रही है. ठगने वाली सरकार को वोट से चोट पहुंचाई जाएगी.आने वाली विधानसभा चुनाव में सबक सिखाया जाएगा. मौके पर कार्यालय प्रभारी सतीस गौतम, विद्यार्थी संघ रास्ट्रीय उपाध्यक्ष विकी बिहारी महतो, जिला महासचिव गौतम राम, जिला उपाध्यक्ष दिनेश चोधरी, शंकर राम, एसएन यादव, डॉ विनय कुमार समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/all-678-middle-schools-of-ranchi-without-head-master/">रांची

जिले के सभी 678 मध्य विद्यालय हेड मास्टर विहीन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp