Search

 
 
 

Ranchi : रांची को पहली बार डूरंड कप की मेजबानी, टिकट मुफ्त, मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी करने जा रही है. प्रतियोगिता का शुभारंभ 26 जुलाई को होगा. उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल होंगे.
 

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी करने जा रही है. प्रतियोगिता का शुभारंभ 26 जुलाई को होगा. उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल होंगे.

इसे भी पढ़ें...

 

बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी में आयोजित प्रेस वार्ता में खेल निदेशक छवि रंजन ने बताया कि आयोजन की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं. प्रेस वार्ता में भारतीय सेना के प्रतिनिधि मनोज कुमार झा भी मौजूद रहे.

 

दर्शकों के लिए पूरी तरह मुफ्त रहेगा प्रवेश

राज्य सरकार ने सभी मैचों के लिए निःशुल्क टिकट की व्यवस्था की है. किसी भी दर्शक को टिकट के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा. टिकट वितरण 22 जुलाई से 16 अगस्त 2026 तक किया जाएगा.

 

टिकट प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक मिलेंगे. प्रत्येक व्यक्ति को अधिकतम चार टिकट दिए जाएंगे. टिकट के लिए स्टेडियम परिसर में गेट संख्या 11 से 13 के बीच 10 काउंटर और गेट संख्या 23 के पास दो अतिरिक्त काउंटर बनाए गए हैं.

Uploaded Image


समय से पहले पहुंचने की सलाह

प्रशासन ने दर्शकों से मैच शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले स्टेडियम पहुंचने की अपील की है. प्रवेश से पहले सुरक्षा जांच होगी. देर से आने पर असुविधा हो सकती है. नियमों का पालन नहीं करने वालों को प्रवेश नहीं मिलेगा.

24 टीमें लेंगी हिस्सा

खेल निदेशक छवि रंजन ने बताया कि 1888 में शुरू हुआ डूरंड कप एशिया का सबसे पुराना और दुनिया का तीसरा सबसे पुराना फुटबॉल टूर्नामेंट है. इसके 135वें संस्करण में 24 टीमें हिस्सा लेंगी. मुकाबले पांच मेजबान शहरों में खेले जाएंगे. इसमें इंडियन सुपर लीग (ISL), आई-लीग के क्लबों के साथ भारतीय सशस्त्र बलों और विदेशी सैन्य टीमों की भी भागीदारी होगी.


स्टेडियम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सख्त रहेगी. दर्शकों को कई सामान स्टेडियम के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी.


क्या है प्रतिबंधित वस्तुएं

हथियार और पटाखे, बड़े बैग, बाहरी भोजन और पेय पदार्थ शराब और तंबाकू उत्पाद, ड्रोन और पेशेवर कैमरे, लैपटॉप और बड़े पावर बैंक, हेलमेट, मेगाफोन और एयर हॉर्न, बड़े झंडे, लेजर पॉइंटर, एरोसोल स्प्रे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही