Ranchi News: झारखंड ई-शिक्षा महोत्सव में ICT चैंपियनशिप में रांची जिले के विद्यार्थियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया, 9 अक्टूबर को सहभागिता रिपोर्ट में बताया गया कि कक्षा 9 के नामांकन के मुकाबले विद्यार्थी सहभागिता प्रतिशत में रांची जिले ने राज्य के 24 जिलों में छठा स्थान हासिल किया है. जिले के 133 हाईस्कूलों के कुल 4,742 विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया है.
इसे भी पढ़ें -
जिले में कुल 175 हाईस्कूल हैं. इनमें से 155 स्कूलों में ICT लैब उपलब्ध है. जबकि 135 स्कूल ICT लैब और JGURUJI एप्लीकेशन के अनुकूल हैं. इनमें से 133 स्कूलों में ICT चैंपियनशिप में विद्यार्थियों ने भाग लिया. ICT लैब वाले स्कूलों के मुकाबले सहभागिता का प्रतिशत 85.8% रहा. ई-शिक्षा महोत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों में डिजिटल साक्षरता बनाना है. इसमें कंप्यूटर आधारित शिक्षण और आधुनिक तकनीक के प्रति रुचि विकसित करना है. कक्षा 10 के विद्यार्थियों ने भी अपने-अपने स्कूलों की ICT लैब में भाग लिया
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

